छत्तीसगढ़प्रदेशरायपुर जिला

रेस्टारेंट में हुक्का बार चलाते दो गिरफ्तार

नाबालिग लड़कों को पिलाया जा रहा था तंबाकुयुक्त हुक्का

पुलिस ने दबिश देकर मौके पर पकड़ा

रायपुर, 09 जुलाई । राजधानी रायपुर के कई रेस्टोरेंट और बड़े होटलों में नाबालिगों के साथ युवाओं को तंबाकुयुक्त हुक्का पिलाने का व्यवसाय धड़ल्ले से जारी है। पुलिस ने कई जगहों पर दबिश देकर इसका खुलासा भी कर चुकी है। लेकिन इसका व्यवसाय रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी कड़ी में सिविल लाईन थाना पुलिस ने बुधवार की देर शाम को कटोरा तालाब स्थित कुक एण्ड कुक रेस्टारेंट में दबिश दी और यहां मौके पर रेस्टारेंट के कर्मियों को वहां खाना खाने पहुंचे नाबालिग लड़कों को खाना के साथ तंबाकुयुक्त हुक्का परासते रंगे हाथों पकड़ा गया। पुलिस ने इस मामले में रेस्टारेंट के संजू प्रमाणिक पिता मुक्ति 20 वर्ष एवं आमीर खान पिता बबलू 24 वर्ष को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ धारा तम्बाकु अधिनियम 22/2, किशोर अधिनियम 77 के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस ने रेस्टारेंट से हुक्का, चिलम, तम्बाकु जब्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *