छत्तीसगढ़प्रदेशरायपुर जिला

अमित जोगी होम क्वारंटाइन में, कोरोना के लक्षण

रायपुर, 09 जुलाई । छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री स्व. अजीत जोगी के पुत्र अमित जोगी ने स्वयं को होम क्वारंटाईन कर लिया है। श्री जोगी में कोरोना संक्रमण के लक्षण मिले हैं, इसके बाद उन्होंने सुरक्षा के लिहाज से होम क्वारंटाईन कर लिया है।

इसके बाद उन्होंने बकायदा ट्वीट कर लोगों से प्रत्यक्ष मुलाकात न करते हुए फोन पर बातचीत करने का आग्रह किया है। पूर्व सीएम स्व. अजीत जोगी के पुत्र और जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अमित जोगी में कोरोना संक्रमण का लक्षण दिखा है। उन्होंने स्वयं ट्वीट कर इसकी जानकारी साझा की है। अपने ट्वीट में उन्होंने लिखा-बुखार, गले में खराश और सिरदर्द के कारण मुझे अगले 14 दिनों के लिए रायपुर में ही सुरक्षा के लिहाज से होम क्वारंटाईन किया गया है। इस दौरान मैं आपसे मिल नहीं पाऊंंगा किंतु फोन पर अवश्य बात कर सकूंगा। आप सभी से आग्रह है कि अपने-अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें, जान है तो जहान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *