छत्तीसगढ़प्रदेशराजनांदगांव जिला

प्रदेश में कोरोना से हुई 2 मौते, राजनांदगांव से 1, सरगुजा से 1

रायपुर। प्रदेश में कोरोना मरीज की संख्या लबधती जा रही है। वही मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हो रहे है। वही राजनांदगाव एवं सरगुजा में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत हुई है। जिला सरगुजा निवासी 75 वर्षीय कोरोना संक्रमित मरीज की मृत्यु हो गई है । मरीज एम्स, रायपुर में उपचार जारी था।

पूर्व में राजनांदगाव में दो लोगों की मौत हो चुकी थी। वही आज एक और व्यक्ति मौत की खबर सामने आई है। मिली जानकारी के अनुसार घटना 7 जुलाई की है । बताया जा रहा है कि बेंगलुरु से ड्राइवर सामान लेकर छत्तीसगढ़ आया था और यहां से वापस जा रहा था तभी रास्ते में डोंगरगांव के पास उसके सीने में दर्द उठा और उसे 108 की मदद से राजनांदगाव हॉस्पिटल लाया जा रहा था। उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जिसके बाद उक्त ड्राइवर की कोरोना जांच कराई गई। जिसमे कोरोना जांच की रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है ।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि ड्राइवर बेंगलुरु जा रहा था। उसकी तबीयत 7 तारीख को खराब हुई थी। उसे राजनांदगांव लाया जा रहा था। इसी बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई थी। जिसका कोरोना टेस्ट कराया गया था, उसकी रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *