क्राइमछत्तीसगढ़राजनांदगांव जिला

राजनांदगांव में पत्थर से कुचलकर अधिवक्ता की हत्या, सड़क पर फैला खून देख लोग पहुंचे तो नाले में पड़ा मिला शव

राजनांदगांव. छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में एक अधिवक्ता की पत्थर से कुचलकर हत्या कर दी गई। उनका शव शुक्रवार सुबह सड़क किनारे नाले में पड़ा मिला है। आशंका जताई जा रही है कि अवैध संबंधों में देर रात हत्या कर शव वहां फेंका गया है। सुबह ग्रामीण बाहर निकले तो सड़क पर खून के निशान देखे। इसके बाद वारदात का पता चला। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वारदात सोमानी थाना क्षेत्र की है। 

सोमानी क्षेत्र के ग्राम सोमानी से लगे फरहद गांव में शुक्रवार सुबह आने-जाने वाले ग्रामीणों ने सड़क पर खून पड़ा देखा। इस पर वे पीछा करते हुए गए तो देखा कि सड़क किनारे नाले में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर थाना प्रभारी और प्रशिक्षु डीएसपी रुचि गर्ग मौके पर पहुंची हैं। फॉरेंसिंक टीम और राजनांदगांव से डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया है। प्रारंभिक जांच में युवक की पहचान संजय साहू के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह पेशे से वकील था। शव के शरीर पर सिर्फ अंडर गारमेंट्स मिले हैं। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि अवैध संबंधों के चलते उसकी हत्या की गई होगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही अन्य जानकारी जुटाई जा रही है। संजय साहू के बारे में अभी ज्यादा बातें सामने नहीं आ सकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *