पिपरी कोतवाली के एक गांव में पांच साल की बच्ची के साथ पड़ोसी हम उम्र बच्चे ने दुष्कर्म किया। इसे लेकर गांव में तीन दिन तक पंचायत हुई। पंचायत के बाद भी बात नहीं बनने पर पीड़ित परिवार ने रविवार को कोतवाली पहुंचकर नामजद तहरीर दी। केस दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
इलाके के एक गांव में रहने वाले दो मजदूर परिवारों के घर आसपास ही हैं। चार दिन पहले एक पक्ष की पांच साल की बेटी अपने घर में खेल रही थी। घर वालों की नमौजूदगी में पड़ोसी मजदूर का पांच वर्षीय बेटा पड़ोसी के यहां चला गया और वहां पर उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। इसी दौरान मासूम बच्ची के परिजन आ गए तो दोनों को रंगे हाथ पकड़ लिया। इसे लेकर दोनो पक्षों में वाद-विवाद हो गया।तीन दिनों तक चली पंचायत रही बेनतीजाविवाद बढ़ने पर गांव के संभ्रांत लोगों ने दोनों पक्षों को बुलाकर समझौता कराने का प्रयास किया। इसे लेकर गांव में तीन दिन तक पंचायत हुई, लेकिन बात नहीं बनी। पीड़ित पक्ष ने मामले में आरोपी मासूम के खिलाफ पिपरी कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर घटना की छानबीन शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर पिपरी श्रवण कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के हिसाब से मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।