प्रदेशरायपुर जिला

टीएस सिंहदेव ने सोशल मीडिया चल रहे प्रदेश में कोरोना कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज की खबर को बताया अफवाह

ट्वीट कर कहा अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही की जाएगी

Raipur। सोशल मीडिया में चल प्रदेश में कोरोना कम्युनिटी ट्रांसमिशन स्टेज की खबर को स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव ने अफवाह बताया है. इस पर मंत्री ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि राज्य में अभी ऐसी स्थिति नहीं है और यह मनगढ़ंत बातें हैं. हम ऐसी झूठी खबरें फैलाने वालों के खिलाफ सख़्त कार्यवाही करने जा रहे हैं. मैं सभी छत्तीगढ़वासियों से कहना चाहता हूं कि केवल स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी की गई जानकारी पर ही विश्वास करें. आप सभी को विश्वास दिलाता हूं कि हम मिल कर, एक साथ, कोरोना को हराएंगे.

सिंहदेव ने कहा कि अभी सभी को बहुत संभलकर रहने की ज़रूरत है कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए जारी एडवाइजरी का सख़्ती से पालन करने की ज़रूरत है.सरकार की ओर से लॉकडाउन का कोई आदेश जारी नहीं हुआ है और इस विषय में फैसला सिर्फ मुख्यमंत्री के स्तर पर लिया जा सकता है. मंत्री टीएस सिंहदेव ने बताया कि ट्रांसमिशन स्टेज की ओर बढ़ रहा स्थिति भयावह हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *