
चित्रकूट जिले के मऊ थाना क्षेत्र में एक पति ने कुल्हाड़ी से हमला कर पत्नी की हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही, उसके पास से खून से सनी कुल्हाड़ी भी बरामद कर ली। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति ने विवाद के बाद घटना को अंजाम दिया है।
हालांकि, हत्या के अभी पुख्ता कारणों को पता नहीं चला है। जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के शेषा गांव में रात को सोते समय पति ने पत्नी को कुल्हाड़ी से काट डाला। मां के बगल में सोई हुई बेटी की नींद खुली, तो वह चीखती हुई बाहर दौड़कर पड़ोस में रहने वाले दादा के घर पहुंची।इसके बाद घटना की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आला कत्ल बरामद कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का मानना है कि प्रथम दृष्टया…पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। इसके चलते पति ने हत्या की है। फिलहाल पति से पूछताछ की जा रही है।मां की चीख सुन बेटी जागी…फिर बाहर की ओर दौड़ीगुरुवार की रात को शेषा गांव निवासी लालचंद खाना खाने के बाद परिजनों के साथ सो रहा था। देर रात को वह उठा और कुल्हाड़ी से पत्नी सियापति की गर्दन पर वार कर मार डाला। महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में सो रही बेटी कबूतरी की नींद खुली और वह चिल्लाते हुए बाहर की ओर दौड़ी।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजाघटना की जानकारी पर सीईओ राजकमल थाना अध्यक्ष राजीव सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कुल्हाड़ी समेत पति को गिरफ्तार कर लिया है। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।





