डोंगरगाव- छत्तीसगढ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ावर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष व डोंगरगाँव विधायक दलेश्वर साहू आज विकास खंड के ग्राम खुर्सीपार मे साहू सामुदायिक भवन का लोकार्पण करेगे, साथ ही विश्वकर्मा समाज के भवन का अहाता निर्माण व आदिवासी समाज भवन का भी भूमिपूजन करेगे।
सरपंच प्रतिनिधी पोहन दास साहू ने बताया कि कार्यक्रम मे मुख्य अतिथी विधायक दलेश्वर साहू के अलावा जनपद अध्यक्ष टिकेश साहू, जिला पंचायत सदस्य इन्दुमति साहू, जनपद उपाध्यक्ष सुयश नाहटा, जनपद सदस्य दीपिका साहू, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष चेतन दास साहू, पूर्व अध्यक्ष बलीराम साहू, तहसील साहू संघ के संरक्षक अमरनाथ साहू, तहसील अध्यक्ष हेमंत साहू बतौर अतिथी सम्मलित होंगे। सरपंच लोकेश्वरी साहू, उपसरपंच लुमेश्वरी एमला, सचिव उपेश कुमार यादव ने अंचल के जनप्रतिनिधी, सामाजिकजनो व ग्रामीणो से अधिकाधिक उपस्थति की अपील की है।