क्राइमछत्तीसगढ़रायपुर जिला

गांजा पीने से रोका तो गुस्साए बदमाशों ने कर दी युवक की हत्या, पुरानी रंजिश के चलते चाकूबाजी की भी वारदात

रायपुर. शहर के तेलीबांधा इलाके में एक युवक की मामूली बहस की वजह से हत्या कर दी गई। दूसरे मामले में खमतराई इलाके में एक नाबालिग पर चाकू से हमला कर दिया गया। दोनों ही मामलों में आरोपियों के खिलाफ एफआईआर कर अब पुलिस छानबीन कर रही है। सोमवार की देर रात शहर के काशीराम नगर इलाके में प्रवीण साहू नाम के युवक की हत्या कर दी गई। प्रवीण ने शेख सद्दाम और देवराज यादव नाम के युवकों से कह रहा था कि वो उसके घर के पास बैठकर गांजा ना पीएं। यह बात बदमाशों को पसंद नहीं आई और आरोपियों ने प्रवीण की हत्या कर दी। 

दूसरा मामला खमतराई थाना इलाके के ट्रांसपोर्ट नगर का है। यहां कुछ लोगों का महज 16 साल के लड़के मोनू  से विवाद हो गया था। पुरानी घटना का बदला लेने मकसद से आरोपी आशीष दुबे और उसका साथी प्रकाश दुबे घर से निकले। मोनू ट्रक में हेल्पर का काम करता था। घटना के वक्त वो ट्रक में ही था। आरोपियों ने मोनू को ट्रक से नीचे उतारा और मारपीट की। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने अपने पास रखे चाकू से मोनू पर कई वार कर दिए। बुरी तरह से घायल मोनू का इलाज नजदीक के अस्पताल में किया जा रहा है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *