छत्तीसगढ़प्रदेशराजनांदगांव जिला

राजनांदगांव: रात में आई रिपोर्ट में मिले कोरोना के दो दर्जन मरीज, जिले के इन क्षेत्रों में मिले मरीज, राजनांदगांव जिला पहुंचा प्रदेश में दूसरे स्थान पर

राजनांदगांव, 14 जुलाई। राजनांदगांव शहर एवं जिले में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे है कल रात आई रिपोर्ट में राजनांदगांव जिले से 24 मरीज बताए जा रहे है, जिसमें से आईटीबीपी कैंप सोमनी से 11, साल्हेवारा थाना से 1 सिपाही और मोहला से पांच, डोंगरगढ़ से छह, डिलापहरी से एक ग्रामीण शामिल हैं, वही दो मरीज डिस्चार्ज भी हुए है । 13 जुलाई की छत्तीसगढ़ शासन स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की मीडिया रिपार्ट के अनुसार रायपुर जिले में कुल केस 824, राजनांदगांव जिले में 377 एवं सर्वाधिक केस के मामले में तीसरे स्थान कोरबा में 342 केस है। तीनों ही जिले में मरीजों की कुल संख्या 300 के पार है।

वहीं प्रदेश में कुल कोरोना पॉजिटिव में 4265 मरीज मिले है जिसमें 3202 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज भी हो चुके है। साथ ही प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव 19 मरीज की मृत्यु हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *