छत्तीसगढ़प्रदेशराजनांदगांव जिलारायपुर जिला

राजनांदगाव सहित प्रदेश में मिले 105 नए मरीज

विश्व में अब तक कुल 12768307 व्यक्ति संक्रमित हैं और अभी तक कुल 566654 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है। भारत में वर्तमान में कोरोना वायरस के संक्रमण से 35 राज्य / केन्द्र शासित प्रदेश प्रभावित हैं, जिनमें कुल 906752 प्रकरणों की पुष्टि हो चुकी है और कुल 23727 व्यक्तियों की मृत्यु हो चुकी है । छत्तीसगढ़ राज्य में अब तक कोरोना वायरस के परीक्षण हेतु कुल 217433 (RTPCR – 202922 + TrueNat – 13209 + Rapid Antigen Kit – 1302) सैम्पल जांच किया गया है, जिसमें 4379 धनात्मक मरीजों की पहचान की गई, जिनमें अब तक कुल 3275 मरीज स्वस्थ्य होने के उपरांत डिस्चार्ज किए गए तथा 1034 मरीज सक्रिय हैं ।

रायपुर। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 105 नए कोरोना पाज़िटिव मरीज़ों की पहचान की गई। जिला बिलासपुर , सुकमा व नारायणपुर से 18-18, सरगुजा से 12, रायपुर से 09, बलरामपुर से 08, राजनांदगांव से 07, कोण्डागांव से 03, रायगढ़, कोरबा, कांकेर से 02 -02, दुर्ग, गरियाबंद, सूरजपुर, जशपुर, बस्तर, दंतेवाड़ा से 01-01 | आज पाए गए पॉजीटीव मरीजों की अस्पताल में उपचार हेतु भर्ती प्रक्रिया जारी है।

विगत रात्रि कुल नए 09 (रायपुर से 08 एवं कबीरधाम से 01) कोरोना से पीड़ित पॉजीटीव मरीजों की पहचान की गई थी।

जिला रायपुर निवासी व्यक्ति जो एक्यूट कोरोनरी सिन्ड्रोम निमोनिया, एक्यूट रीनल इन्जूरी तथा सेप्टिक शॉक से पीड़ित निजी अस्पताल से रिफर होकर डॉ. बी. आर. अम्बेडकर अस्पताल, रायपुर उपचारार्थ कुछ दिवसों से भर्ती थे, कालांतर में कोरोना पॉजीटीव पाए गए थे, उनकी दिनांक 13.07.2020 को मृत्यु हो गई ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *