राजनांदगांव, भारतीय जनता पार्टी द्वारा मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर 30 मई से 30 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है,जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला शुरू हो चुकी है इसी श्रृंखला में उड़ीसा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष समीर मोहंती जी का विशेष जनसंपर्क अभियान 5 व 6 जून को राजनंदगांव लोकसभा में आहूत किया गया है। जिसमें सांसद संतोष पांडे के साथ अन्य नेतागण भी उपस्थित रहेंगे।
मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जनसंपर्क अभियान के लोकसभा प्रभारी दिनेश गांधी एवं खम्मन ताम्रकार ने बताया कि समीर मोहंती जी 5 जून को सुबह 11 से 12 बजे सातों मोर्चा की संयुक्त सम्मेलन को ठेलकाडीह में संबोधित करेंगे, जहां विधानसभा डोंगरगढ़ के मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे, तत्पश्चात 12:30 से 1:30 तक संयुक्त मोर्चा सम्मेलन खैरागढ़ में होगा, जहां मोहंती जी विशेष अतिथि के रुप में उपस्थित रहेंगे। इसके पश्चात मोहंती जी कवर्धा प्रस्थान करेंगे जहां दोपहर 3:15 बजे से 4:15 बजे तक संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे। 4:45 से 5:45 तक कुंडा में विधानसभा पंडरिया के संयुक्त मोर्चा को संबोधित करेंगे, मोहंती जी देर रात्रि को कुंडा से प्रस्थान कर राजनंदगांव आएंगे,तत्पश्चात 6 जून को सुबह 10 बजे मां बमलेश्वरी मंदिर दर्शन हेतु डॉगरगढ़ प्रस्थान करेंगे। दोपहर 11 बजे डोंगरगढ़,सरस्वती शिशु मंदिर में आयोजित संघ वर्ग स्थल के बौद्धिक कार्यक्रम में शामिल होंगे, तत्पश्चात दोपहर 12:30 ग्राम भोथली में पहुंच कर 1 बजे डोंगरगांव विधानसभा के संयुक्त मोर्चा सम्मेलन को संबोधित करेंगे तत्पश्चात मोहंती जी रायपुर प्रस्थान करेंगे।