File photo
*राजनांदगांव: कुत्तों का आतंक: एक दिन में 19 को काटा
डोंगरगांव। शहर में इन दिनों कुत्तों का आतंक मचा हुआ है. प्रशासनिक निस्क्रीयता के चलते गली मोहल्लों में आवारा कुत्तों की संख्या में बाढ़ सी आ गई है और आए दिन डॉग बाइट की खबरें आ रही है. रविवार को शहर के मेन रोड में 19 लोगों को कुत्तों ने काट लिया है. एक ही दिन में बड़ी संख्या में डॉग बाइट होने से पूरे शहर में भय का वातावरण बन गया है. एक ओर जहां पशु प्रेमियों की वजह से इन आवारा कुत्तों को ठिकाने नहीं लगाया जा सक रहा है, वहीं प्रशासनिक अधिकारियों की सुस्ती और अनदेखी के चलते इनके प्रजनन में भी लगाम नहीं लगाया जा सका है और शहर में बढ़ते आवारा कुत्तों की संख्या और बढ़ते डॉग बाइट से शहरवासियों में दहशत का माहौल बन गया है. इसके निदान के लिए एसडीएम की देखरेख में पशु चिकित्सा विभाग और नगर पंचायत की टीम को शहर के आवारा कुत्तों के बधियाकरण के लिए तात्कालिक कदम उठाए जाने की आवश्यकता है.