उत्तर बस्तर कांकेर, 06 जून 2023
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा आरबीसी 6-4 में दिये गये प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए अंतागढ़ तहसील के ग्राम पोड़गांव निवासी 32 वर्षीय झनक लाल मरकाम की स्टापडेम में डूबने से मृत्यु होने के प्रकरण में उनकी पत्नी श्रीमती सुनीता मरकाम के लिए चार लाख रूपये की सहायता राशि स्वीकृत किया गया है। स्वीकृत सहायता राशि का भुगतान तहसीलदार अंतागढ़ के द्वारा हितग्राही के खाते में डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर के माध्यम से किया जायेगा