बॉलीवुड

प्यार तुने क्या किया के डायरेक्टर रजत मुखर्जी का निधन, किडनी की समस्या से जूझ रहे थे मुखर्जी

मुंबई । हिंदी सिनेमा के लिए बुरी खबरों का सिलसिला अभी भी जारी है। पिछले दो-तीन महीनों में लगातार एक के बाद एक कलाकारों के निधन की आ रही खबरों के बाद रविवार को पता चला है कि रोड, प्यार तूने क्या किया और लव इन नेपाल जैसी फिल्मों का निर्देशन करने वाले रजत मुखर्जी का निधन हो गया है। उनका निधन बीते शुक्रवार यानी 17 जुलाई को हुआ। वह पिछले कुछ समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *