स्वास्थ्य शिविर, आधार पंजीयन, आयुष्मान पंजीयन, दिव्यांगजन विशिष्ट पहचान पत्र यूडी आईडी, सहायक उपकरण वितरण एवं चिन्हाकन शिविर से सैकड़ों हितग्राही हुए लाभान्वित
आयोग की सदस्य प्रीति भारद्वाज दलाल ने हितग्राहियों को ट्राईसाईकिल व चेक वितरित किया
आयोग के समक्ष 603 से अधिक प्रकरणों का निराकरण कर, हितग्राहीयो को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया
मोहला । राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग की खंडपीठ के द्वारा बाल अधिकारों के उल्लंघन से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई हेतु आज अंबागढ़ चौकी नगर पंचायत के सांस्कृतिक भवन में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आयोग की सदस्य श्रीमती प्रीति भारद्वाज दलाल ने आयोग को प्राप्त शिकायतों की सुनवाई करने के साथ ही उन्होंने विभिन्न योजनाओं के तहत हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक वितरित किया। उन्होंने हितग्राहियों से भेटकर उनका हालचाल जाना और उनके हितों के लिए उन्हें आवश्यक सुझाव और स्नेह दिया। आयोग के समक्ष 603 से अधिक हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सामाग्री व चेक वितरित कर लाभान्वित किया गया।

शिविर का लाभ मिलने से शिविर में शामिल लोगों एवं हितग्राहियों में उत्साह और खुशी की झलक देखने को मिला। आयोग की सदस्य श्रीमती प्रीति भारद्वाज दलाल ने इस अवसर पर कहा कि देशभर में आकांक्षी जिलों में बालकों से संबंधित जानकारी लेने के लिए बाल संरक्षण आयोग की खंडपीठ के द्वारा सुनवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत बाल संरक्षण के साथ ही उन्हें लाभान्वित करने का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले के अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों में विशेष किट वितरित किया गया है। इसी प्रकार जिले में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के माध्यम से बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक सामग्री और संसाधन उपलब्ध कराया गया हैै। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बाल संरक्षण आयोग का उद्देश्य सभी जाति धर्म और संप्रदाय के बालको की हितों की रक्षा करना और उनका कल्याण करना है। उन्होंने कहा कि बाल संरक्षण के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ ले रहें बालकों का मूल्यांकन करना और छूटे हुए अधिक से अधिक बालको को योजनाओं का लाभ दिलाना है। उन्होंने बताया कि ऐसे प्रकरण जिसमें नियमानुसार कानूनी कार्रवाई किया जाना हो, उसके लिए पुलिस अधीक्षक को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। आज के इस विशेष शिविर में उन्होंने हितग्रहियों को सामाग्री व चेक वितरित कर उनकी समस्याओं से उन्हें निजात दिलाया गया।