प्रदेश

Ludhiana: कमरे में सो रहे पति-पत्नी की सांप के काटने से मौत, साथ सो रहा मासूम बाल-बाल बचा

लुधियाना के थरीके गांव में रविवार देर रात डेयरी में सो रहे पति-पत्नी को सांप ने काट लिया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि महिला की मौत अस्पताल में उपचार के दौरान हुई। इस दौरान दंपती के साथ सो रहा छोटा बच्चा बाल-बाल बच गया। दंपती के तीन बच्चे छत पर सो रहे थे। 

मृतकों की पहचान बिहार निवासी सुशील कुमार और ललिता देवी के तौर पर हुई है। सुनील पासवान (40) और ललिता देवी (38) पिछले दो साल से डेयरी में रह रहे थे। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात दोनों डेयरी के नीचे वाले कमरे में सो रहे थे। साथ में उनका पांच साल का बच्चा भी सो रहा था। बाकी तीन बच्चे छत पर सोए थे।  देर रात सांप ने सुनील पासवान को काट लिया। इसके बाद उसकी पत्नी को भी सांप ने काटा। सांप के काटने पर ललिता जाग गई और सांप को देख लिया। सांप देखकर उसने शोर मचाया तो डेयरी संचालक और अन्य लोग वहां जमा हो गए। महिला ने बताया कि अंदर सांप आ गया है और उसके पति और उसे काट लिया है। इस पर डेयरी संचालक व अन्य लोग उन्हें अस्पताल लेकर गए जहां दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *