राजनांदगांव जिला

पुलिस का फ्लैग मार्च, व्यापारियों का मौखिक विरोध

पुलिस ने शहर में निकाला फ्लैग मार्च

व्यापारियों ने विरोध स्वरूप दुकान के सामने लगाया फ्लेक्स

आज रात से 29 तक पूर्ण लॉक डाउन

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना मरीजों को देखते हुए राज्य सरकार ने जिले के कलेक्टरों को 1 सप्ताह का लॉक डाउन करने का आदेश जारी किया था। जिसके बाद आज 23 जुलाई की रात 12:00 बजे से 29 जुलाई की रात तक नगर निगम क्षेत्र में पूर्ण लॉक डाउन की घोषणा की गई है । इसी के तहत राजनांदगांव पुलिस एवं प्रसाशन ने आज फ्लैग मार्च निकालकर व्यापारियों और आम नागरिकों को घर पर रहने की समझाइश दी है।

पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा के 1 दिन पूर्व जिला प्रशासन एवं पुलिस बल द्वारा जिले में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च शहर के सभी हिस्सों में निकला और लोगों को समझाइश दी की लॉकडाउन के दौरान घर पर ही रहे।

अति आवश्यक होने पर मुंह में मास्क लगाकर ही घर से निकले।  फ्लैग मार्च भदोरिया चौक से होते हुए शहर भ्रमण करते हुए वापस पुलिस लाइन में पहुंचा है।  राजनांदगांव में लॉक डाउन के दौरान सुबह 6:00 बजे से 10:00 बजे तक छूट ही आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को खोलने की अनुमति दी गई है।  जिसमें दूध, मेडिकल, पेट्रोल पंप आदि शामिल है। इस लॉक डाउन में किराना दुकान को भी पूर्ण रुप से बंद किया गया है । किराना व्यापारी होम डिलीवरी के माध्यम से ही अपनी सेवा प्रदान कर सकते हैं। वही व्यापारियों ने अपना मैखिक विरोध प्रदर्शन भी कर रहे हैं। व्यापारी अपनी दुकान के सामने फ्लेक्स लगाकर लॉक डाउन का विरोध फिर भी प्रशासन को करते है सहयोग का नारा भी चस्पा किया है। इस संबंध में csp मणिशंकर चन्द्रा ने बताया कि फ्लैग मार्च निकाल कर दुकानदार और नागरिको को सहयोग की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *