राजनांदगांव। महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख एवं निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता ने ठा.प्यारे लाल चौक स्थित शहीद चौबे की प्रतिमा में उनकी धर्म पत्नी श्रीमती रंजना चौबे की उपस्थिति में मदनवाड़ा में शहीद हुये पुलिस अधीक्षक स्व.श्री विनोद चौबे सहित 28 पुलिस कर्मियों को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके पूर्व महापौर श्रीमती देशमुख पुलिस लाईन स्थित रक्षित केन्द्र में आयोजित श्रद्धांजली सभा में सम्मलित होकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके परिजनों को सांत्वना दी।
महापौर श्रीमती देशमुख ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुये कहा कि 12 जुलाई 2009 को राजनांदगांव जिले के मदनवाड़ा के जंगलो में हमारे वीर पुलिस जवानों ने अपने प्राणों की परवाह न कर नक्सलियों से लोहा लेते हुये जाबाज पुलिस अधीक्षक शहीद श्री विनोद चौबे एवं उनके टीम के 28 पुलिसकर्मी शहादत को प्राप्त हुये। उन्होंने कहा कि एस.पी. शहीद विनोद चौबे छत्तीसगढ के नक्सल आपरेशन में शहादत होने वाले देश के पहले आई.पी.एस. अधिकारी थे, जो नक्सली मुडभेड मंे शहीद हुये। उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित किया गया था। श्री चौबे सहित 29 जवान शहीद हुये थे। ऐसे महान पुलिसकर्मीयों को हम नमन करते हुये श्रद्धासुमन अर्पित करते है। इस अवसर पर पुलिस जवान सहित नगरवासी उपस्थित होकर पुष्पांजली अपिर्त किये।