छत्तीसगढ़प्रदेशराजनांदगांव जिला
राजनांदगांव सहित प्रदेश में मिले कोरोना पॉजिटिव 249 मरीज

रायपुर 25 जुलाई 2020। छत्तीसगढ़ आज शाम 7:30 बजे के रिपोर्ट के अनुसार में 249 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमे रायपुर 123, दुर्ग 47, बिलासपुर, 17, कांकेर 13, जांजगीर-चांपा 12, बस्तर 11, कोंडागांव 6, रायगढ़, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, और जशपुर 4-4, कबीरधाम 2, नारायणपुर, कोरबा 1-1 मरीज की पहचान हुई है। आज 3 लोगों की मृत्यु हुई है। प्रदेश में अब कुल मौत का आंकड़ा 39 पहुंच गया है। रामकुंड के 58 वर्षीय मरीज की आंबेडकर अस्पताल में मौत हुई है, वो 22 जुलाई को एडमिट हुआ था। 10 वर्षीय कोरोना पॉजेटिव एक बच्ची की मौत आज एम्स में हुई। बच्ची कृष्णानगर की रहने वाली थी। वहीं रायपुर के ईदगाह भाठा में 52 वर्षीय एक पुरुष की मौत हुई है। वो 28 जुलाई को एम्स में भर्ती कराये गये थे।






