प्रदेशराजनांदगांव जिला

सुनील बरडिया के खिलाफ 420 का मामला दर्ज,


राजनांदगांव।शहर के सदर बाजार निवासी सराफा व्यापारी सुनील बरडिया के खिलाफ बसंतपुर थाने में 420
( धोखाधड़ी) का मामला दर्ज किया गया है। बसंतपुर पुलिस ने बताया कि सुनील बरडिया ने चार साल पहले कन्हैया लाल जैन से 30 लाख रुपये उधार लिए थे।
इसके बाद से सुनील बरडिया रुपया लौटाने में
आनाकानी कर रहा है। कुछ दिन पहले समझौता मे सुनील बरडिया ने आज तक का समय मांगा था।
लेकिन देर शाम तक रुपया नही लौटाने से नाराज हीरामोती लाईन निवासी कन्हैया लाल जैन ने बसंतपुर थाने में शिकायत की है। जिसके बाद पुलिस ने सुनील बरडिया के खिलाफ देर रात मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *