राजनांदगांव। निगम क्षेत्र के अंतर्गत न्यू चंद्रा कॉलोनी में लगभग डेढ़ हफ्ते से स्ट्रीट लाइट बंद पड़ी है। वार्ड के प्रतिष्ठित नागरिक गिरधर देवांगन ने बताया कि बारिश में स्ट्रीट लाइट बंद होने से वहां के रहवासियों की परेशानी बढ़ गई है। रात्रि में सांप-बिच्छू का डर बना हुआ है। निगम प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराया जा चुका है लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया जा रहा है। श्री देवांगन ने बताया कि स्ट्रीट लाइट बंद होने से लोगों में आक्रोश है।