राजनांदगांव, 22 जुलाई। घुमका थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम गिधवा निवासी हार्दिक साहू पिता गिरधारी साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज करायी कि गिधवा स्थित फार्म हाऊस में अज्ञात व्यक्ति ने ताला तोड़कर चोरी कौ घटना को अंजाम दिया है। पीड़ित ने बताया कि अज्ञात चोर द्वारा फार्म हाऊस के कमरे का ताला तोड़कर टाईल्स, कूलर 1 नग, इलेक्ट्रानिक काँटा, प्याज, चना एवं अन्य सामान लगभग 65 हजार कौमत के गायब कर दिया गया है। पुलिस ने भादंवि की धारा 457, 380 का मामला दर्ज कर जांच में लिया है।