प्रदेशराजनांदगांव जिलारायपुर जिला

राजनांदगांव सहित प्रदेश में मिले 277 कोरोना पॉजिटिव मरीज, 01 की मौत

राजनांदगांव जिले में मिले 44 सहित

राजनांदगांव- जिले में कोरोना के मरीज मिल रहे है ऐसे में राजनांदगांव शहर के मानव मंदिर चौक एवं चौखडिया पारा में भी कोरोना मरीज की पहचान की गई है- आज शाम तक कुल 21 कोरोना पॉजिटिव मरीज की पहचान की गई है थी लकिन रात 9 बजे तक 23 कोरोना पॉजिटिव मिले है. जिसमें मानव मंदिर चौक और चौखड़िया पारा से 2- 2, ITBP 33 , 7 जिले के अन्य इलाकों से है.

.छत्तीसगढ़ में 277 नए कोरोना मरीजों की हुई पहचान कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 277 नए कोरोना मरीजों की पहचान हुई है. और 267 मरीज स्वस्थ होने उपरांत डिस्चार्ज किये गए है.

राजधानी रायपुर में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज सामते आ रहें हैं। आज 138 लोगों को कोरोना ने संक्रमित किया है। वर्तमान में राजधानी में सबसे अधिक 1123 सक्रिय पॉजिटिव मरीज है। स्वास्थ्य विभाग ने रात्रि 8.30 बजे के मेडिकल बुलेटिन में जानकारी देते हुए बताया कि आज पाए गए 277 कोरोना संक्रमित मरीजों में रायपुर जिला से सर्वाधिक 138, रांजनांदगांव से 21 के बाद 23 , दुर्ग से 19, बिलासपुर से 18, बस्तर से 18, नारायणपुर से 11, रायगढ़ से 8, बलौदाबाजार से 8, सरगुजा से 6, गरियाबंद से 6, कबीरधाम से 5, कोरबा से 4, मुंगेली से 4, बलरामपुर से 3, जशपुर से 3, दंतेवाड़ा से 3, कांकेर से 2 और जांजगीर – चांपा से एक मरीज शामिल है।स्वास्थ्य विभाग ने अपने बुलेटिन में बताया कि आज विभिन्न बीमारियों से पीड़ित कोरोना संक्रमित दुर्ग की एक महिला की मृत्यु हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *