पारिचालक को मामूली चोट, बाल – बाल बचे यात्री
राजनांदगांव, 23 जुलाई। ट्रक चालक की लापरवाही के चलते एक यात्री बस उससे जा टकरायी। किस्मत अच्छी थी कि यात्रियों को कोई चोट नहीं पहुंची। बस के परिचालक को हल्की चोटें आयी है। पुलिस ने भादंवि को धारा 279 337 का अपराध दर्ज
कर विवेचना में लिया है।
लालबाग थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पेन्ड्री में आज तड़के 4.30 बजे एक ट्रक चालक की लापरवाही के चलते हादसा हो गया। एम पी फर्नीचर के समीप रोड किनारे बिना किसी संकेत के खड़े किये गये ट्रक से जागीरदार बस ट्रेव्हल्स की बस जा टकरायी। ट्रक क्रमांक सीजी 08 एजी 1988 नागपुर से रायपुर सब्जी लेकर जा रही थी। ट्रक चालक ट्रक को साईड में खड़ा कर कहीं चला गया था। इसी बीच जागीरदार की बस क्रमांक सीजी 08 एम. 0474 की उससे भिड़ंत हो गयी। ट्रक में लदी सब्जियाँ सड़क में यहां-वहाँ बिखर गयी। लालबाग पुलिस ने मौके पर पहुँचकर वाहनों के सुगम आवागमन कौ व्यवस्था कौ।