नगर की सांस्कृतिक संस्था सुर सरगम द्वारा एकल और युगल गीत प्रतियोगिता का आयोजन शनिवार को पद्मश्री गोविंदराम निर्मलकर ऑडिटोरियम में शाम 5 बजे से किया जा रहा है, जिसमें विजयी प्रतिभागियों को सुर सम्राट के खिताब से नवाजा जाएगा। कार्यक्रम में अतिथि महापौर हेमा देशमुख, मधुसूदन यादव, कुलबीर छाबड़ा, निखिल द्विवेदी उपस्थित रहेंगे।