डोंगरगढ़/ ढारा. बीती रात ढारा- शिवपुरी खार के बीच सलोनी निवासी चकेश्वर वर्मा पिता किसुन वर्मा उम्र 40 वर्ष ने पेड़ में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मोहारा चौकी से मिली जानकारी के अनुसार उक्त व्यक्ति का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले की जांच की जा रही है। खुदकुशी का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।