क्राइमछत्तीसगढ़देशप्रदेशराजनांदगांव जिलारायपुर जिला

कोरोना टेस्ट के लिए लड़की के प्राइवेट पार्ट से लिया सैंपल, लैब टेक्नीशियन गिरफ्तार

कोरोना वायरस टेस्ट के बहाने एक युवती के साथ गंदी हरकत करने मामला सामने आया है. अमरावती में एक लैब टैक्नीशियन ने कोविड टेस्ट के लिए स्वैब लड़की के प्राइवटे पार्ट से लिया. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
अमरावती। महाराष्ट्र के अमरावती से एक शर्मनाक घटना सामने आई है. जहां पर एक लैब टेक्नीशियन ने कोरोना टेस्ट के लिए सैंपल युवती के प्राइवेट पार्ट से लिया. यह घटना सामने आने के बाद से हड़कंप मच गया है. युवती ने इसकी शिकायत पुलिस से की और रेप का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया. लैब टेक्नीशियन का नाम अल्पेश अशोक देशमुख बताया जा रहा है. यह घटना अमरावती के कोविड ट्रॉमा सेंटर लैब की है.
इस मामले में पुलिस का कहना है कि युवती एक सर्विस स्टोर में काम करती है. वो एक कोविड संक्रमित के संपर्क में आ गई थी, जिसके बाद एहतियात बरतते हुए स्टोर के सभी कर्मचारियों का 28 जुलाई को कोरोना टेस्ट एक सरकारी लैब में किया गया. थ्रोड स्वैब लेने के बाद लैब टेक्नीशियन ने युवती से कहा कि आपकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. इसलिए यूरिन टेस्ट कराना होगा.
कोरोना वायरस टेस्ट के बाद लड़की ने इस घटना की सारी जानकारी अपने भाई को दी. भाई को शक हुआ तो उसने डॉक्टर से इस बार में पूछताछ की और पता चला कि कोविड 19 के टेस्ट के लिए ऐसा कोई परीक्षण नहीं होता है. इसके बाद महिला ने पुलिस को सारी बात बताई पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
महाराष्ट्र की महिला और बाल विकास मंत्री यशोमति ठाकुर ने घटना को गंभीरता से लिया है और दोषी के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के बात कही है. बता दें, महाराष्ट्र में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या चार लाख को पार कर गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *