रायपुर। ग्राम बरभांठा थाना फिंगेश्वर जिला गरियाबंद निवासी प्रार्थी दिलीप कुमार साहू अपनी टी.व्ही.एस. एक्सल 100 क्रमांक सी जी 23 एफ 0170 से बरभांठा से कोलर जा रहा था, कि सुबह करीब 11.00 बजे अभनपुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम मानिकचौरी पेट्रोल पंप के पास पहुंचा था, उसी समय उसके पीछे से मोटर सायकल में सवार अज्ञात तीन लडके आये और उसके सामने आकर अपनी मोटर सायकल को खडी कर प्रार्थी को गाली गलौच करते हुये मारपीट कर उसकी टी.व्ही.एस. एक्सल 100 क्रमांक सी जी 23 एफ 0170, एक नग
टेक्नो कंपनी का मोबाईल फोन तथा जेब में रखें नगदी रकम को चोरी कर भाग गये कि प्रार्थी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरूद्ध थाना अभनपुर में अपराध क्रमांक 161/25 धारा 115(2), 134, 296, 3(5), 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। घटना को पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह द्वारा गंभीरता से लेते हुये अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अटल नगर नवा रायपुर विवेक शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक क्राईम संदीप मित्तल, नगर पुलिस अधीक्षक नवा रायपुर कर्ण कुमार उके, उप पुलिस अधीक्षक क्राईम संजय सिंह, थाना प्रभारी अभनपुर एवं प्रभारी एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट को अज्ञात आरोपियों की पतासाजी कर जल्द से जल्द गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना अभनपुर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना के संबंध में प्रार्थी से विस्तृत पूछताछ करने के साथ ही आसपास के लोगों से भी पूछताछ किया गया। घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही प्रकरण में मुखबीर लगाये गये। आरोपियों द्वारा घटना के दौरान उपयोग किये गये दोपहिया वाहन के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपियों को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को घटना में संलिप्त एक लड़के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा घटना में संलिप्त जो विधि के साथ संघर्षरत बालक है, को पकड़कर पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने अन्य 02 साथियों के साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया। जिस पर विधि के साथ संघर्षरत बालक को पकड़कर उसके कब्जे से चोरी की टी.व्ही.एस. एक्सल 100 क्रमांक सी जी 23 एफ 0170 को जप्त कर उसके विरूद्ध कार्यवाही किया गया। प्रकरण में संलिप्त अन्य 02 आरोपी फरार है जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
चोरी की अन्य घटनाओं के संबंध में पूछताछ करने पर विधि के साथ संघर्षरत बालक द्वारा अपने अन्य 04 साथियों के साथ मिलकर घुम-घुम कर रायपुर एवं बिलासपुर के अलग – अलग थाना क्षेत्रों से कुल 05 नग दोपहिया वाहन 01. होण्डा साईन मोटर सायकल क्रमांक सी जी 10 एन बी 4399। 02. एच एफ डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एल एच 4056। 03. अपाचे मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 एम के 9289। 04. एक्टिवा क्रमांक सी जी 04 के टी 4622। 05. एच एफ डीलक्स मोटर सायकल क्रमांक सी जी 04 जे एफ 4995 चोरी करना बताया गया। जिस पर प्रकरण में संलिप्त काठाडीह टिकरापारा रायपुर निवासी विनाशक देवार उर्फ मास्टर एवं रोहित देवार उर्फ मोटू को भी पकड़ा गया। तीनों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी की उक्त 05 दोपहिया वाहन जुमला कीमती लगभग 2,50,000/- रूपये जप्त कर सभी के विरूद्ध थाना अभनपुर में 35(1+5) बी.एन.एस.एस. एवं 303(2) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। चोरी की उक्त दोपहिया वाहनों में रायपुर के थाना गंज, कबीर नगर, गुढियारी, टिकरापारा एवं थाना तारबहार जिला बिलासपुर में अपराध पंजीबद्ध है। वाहन चोरी के उक्त प्रकरणों में 02 आरोपी फरार है, जिनकी पतासाजी कर गिरफ्तार करने के हर संभव प्रयास किये जा रहे है।
गिरफ्तार वाहन चोरी के प्रकरणों में
01. विनाशक देवार उर्फ मास्टर पिता गब्बर देवार उम्र 21 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी काठाडीह थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
02. रोहित देवार उर्फ मोटू पिता ठेकला देवार उम्र 19 साल निवासी बी.एस.यू.पी. कालोनी काठाडीह थाना टिकरापारा जिला रायपुर।
कार्यवाही में अभिषेक चतुर्वेदी (परि. भा.पु.से.) थाना प्रभारी अभनपुर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी निरीक्षक परेश पाण्डेय, उपनिरीक्षक राजेन्द्र सिंह कंवर, सउनि. शंकर लाल ध्रुव, मंगलेश्वर सिंह परिहार, प्र.आर. आशीष त्रिवेदी, गुरूदयाल सिंह, आर. धनेश्वर कुर्रे, राकेश सोनी, गौरीशंकर साहू, प्रवीण मौर्य तथा थाना अभनपुर से प्र.आर. सुभान खान की महत्वपूर्ण भूमिंका रहीं।