मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर पिछड़ी जनजातियों को शासन की योजनाओं का लाभ सुनिश्चित हुआ है। मुख्यमंत्री की इस सोच को ज़मीन पर उतारने के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के बगीचा उपखंड के अधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई। उनके प्रयासों से गांव में दो उच्च स्तरीय एकल ग्राम योजनाओं के माध्यम से जल आपूर्ति सुनिश्चित की गई।
अब जब घर-घर नल से जल पहुंच रहा है, तो गांव में एक नई ऊर्जा और उत्साह देखा जा सकता है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया है। उनका कहना है कि वर्षों बाद उन्हें ऐसा लगा कि शासन सचमुच उनकी जरूरतों को समझ रहा है और उनके जीवन को बेहतर बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। जल जीवन मिशन ने सिर्फ पानी ही नहीं पहुंचाया, बल्कि सम्मान, सुविधा और स्वास्थ्य की सौगात भी दी है। राजपुर जैसे गांवों में यह योजना आत्मनिर्भर और स्वस्थ जीवन की आधारशिला बन रही है।अब पहाड़ी कोरवा जनजाति के इस छोटे से गांव में भी बदलाव की बयार है, जहां हर घर में नल से बहता पानी, विकास की एक नई कहानी कह रहा है।