रायपुर। आज नगर पालिक निगम रायपुर के सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने नगर निगम जोन 2 के क्षेत्र के अंतर्गत मौदहापारा में महाबीर गौशाला के सामने नालाए मौदहापारा मस्जिद के समीप नालाए केण् केण् रोड में मौदहापारा पुलिस थाना के समीप नालाएजयस्तम्भ चौक के समीप का नाला चेम्बरए शहीद स्मारक भवन के पास नालाए रजबंधा मैदान क्षेत्र में नाला सहित जोन क्षेत्र के विभिन्न नालों की सफाई व्यवस्था का प्रत्यक्ष निरीक्षण जोन 2 जोन कमिश्नर डॉक्टर आरण् केण् डोंगरेए कार्यपालन अभियंता पीण् डीण् धृतलहरेए जोन स्वास्थ्य अधिकारी रवि लवनियाए उप अभियंता तिग्गा की उपस्थिति में कियाण् सभापति ने बारिश पूर्व नालों में जेसीबी लगवाकर औऱ मेन्युअल सफाई करवाईण् जयस्तम्भ चौक के पास नाला चेम्बर की सफाई करवाईण् सभापति सूर्यकान्त राठौड़ ने अधिकारियों को बारिश पूर्व सभी बड़े नालों की तले तक पूर्ण सघन सफाई करवाकर गन्दे पानी की निकासी सुगम बनाने निर्देशित किया हैए ताकि कहीं भी बारिश में जल के भराव की समस्या ना आये ।