बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ साढ़े आठ लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया हैण् आरोपी ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर महिला को झांसे में लिया और उसके बच्चों पर पोर्न फिल्म देखने का झूठा आरोप लगाकर उसे धमकायाण् आरोपी ने महिला को डराया कि क्राइम ब्रांच में रिपोर्ट दर्ज हो चुकी है और जल्द ही गिरफ्तारी हो सकती हैण् गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर आरोपी ने महिला से अलग.अलग किस्तों में कुल 8ण्5 लाख रुपए ट्रांसफर करवा लिएण् घटना की शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैण् फिलहाल आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं|
एक और ठगी का मामला
बिलासपुर में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 30 लाख रुपये से अधिक की ठगी का मामला सामने आया है. सिविल लाइन थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रेड जेनिक्स नामक फर्जी कंपनी के डायरेक्टर अनुज मेमन को एक होटल में सेमिनार करते हुए गिरफ्तार किया है. आरोपी अनुज मेमन लोगों को अमेरिकी डॉलर में निवेश करने पर हर दिन 2 प्रतिशत रिटर्न और 100 दिनों में राशि दोगुनी करने का झांसा देता था. अब तक वह 16 लोगों से कुल ₹30 लाख 40 हजार रुपये की ठगी कर चुका है. पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है.