CG News: कुत्ते को बचाने में गंवाई जान 17 वर्षीय किशोर की सड़क हादसे में मौत, साथी घायल
भिलाईः छत्तीसगढ़ के भिलाई जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस एक्सीडेंट में 17 वर्षीय किशोर रौनक दुबे की जान चली गई। वह अपने दोस्त के साथ स्कूटी से मंदिर का ताला बंद करने जा रहा था। तभी अचानक एक आवारा कुत्ता सामने आ गया। उसे बचाने की कोशिश में स्कूटी फिसल गई और दोनों नाली में गिर पड़े। घटना का शॉकिंग सीसीटीवी सामने आया है। मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है।
तेज रफ्तार में अचानक लगाया ब्रेक
किशोर के स्कूटी से फिसलने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इसमें देखा जा सकता है कि रौनक तेज रफ्तार में स्कूटी चला रहा था। अचानक एक कुत्ता सामने आ गया। उसने ब्रेक लगाने की कोशिश की लेकिन स्कूटी कंट्रोल से बाहर हो गई। स्कूटी पहले कुत्ते से टकराई और फिर सड़क किनारे बनी नाली से जा टकराई। रौनक सीधे सिर के बल नाली में गिरा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा दोस्त उछलकर किनारे गिरा, जिससे वह घायल हुआ लेकिन उसकी जान बच गई।
मंदिर जा रहे थे दोनों
पुलिस और परिवार के अनुसार, रौनक और उसका दोस्त सुपेला थानाक्षेत्र के शंकरपारा के रहने वाले थे। दोनों पास के मंदिर का ताला बंद करने जा रहे थे। दोनों नाबालिग थे और तेज रफ्तार से स्कूटी चला रहे थे। अचानक आवारा कुत्ता आ जाने से उन्होंने स्कूटी से कंट्रोल खो दिया।
इलाज से पहले थम गई सांसें
जैसे ही युवक नाले से टकराकर नीचे गिरा। सामने से आए बाइक सवारों ने वाहन रोककर मदद को दौड़े। उन्होंने तुरंत घायल युवक और उसके साथी को उठाया। साथ ही पुलिस की मदद से भिलाई हॉस्पिटल पहुंचाया। यहां इलाज शुरू करने से पहले ही डॉक्टरों जांच के बाद रौनक को मृत घोषित कर दिया।