राजनांदगांव। स्थानीय प्रतिभाओं ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाते हुए दिल्ली में आयोजित दिल्ली फैशन रनवे वीक और आइकॉनिक फैशन रनवे वीक में अपने हुनर का प्रदर्शन किया। यह फैशन शो 1 से 3 अगस्त तक आयोजित हुआ, जिसमें पूरे भारत से मॉडल्स ने हिस्सा लिया।

प्रिंस एंड प्रिंसेस ऑफ राजनांदगांव प्रतियोगिता से चयनित खयाती पटेल, प्रिया यादव, अंशदीप सिंह, गिरीश साहू, प्रमय सेथिया, आर्यन बांधव और प्रियांशु साहू ने इस मंच पर अपना जलवा बिखेरा। बच्चों के मार्गदर्शन के लिए कोच मनीष साहू और ऋषि साहू भी उनके साथ दिल्ली गए।