राजनांदगांव, 30 जुलाई। नगर के वरिष्ठ अधिवक्ता नंद किशोर शर्मा के पिता राधेश्याम शर्मा का आज निधन हो गया। वे 91 वर्ष के थे। श्री शर्मा अपने पीछे भरापूरा परिवार छोड़ गए।
श्री शर्मा की अंतिम यात्रा कल अपरान्ह तीन बजे कैलाश नगर स्थित उनके निवास स्थान से निकली। अंतिम यात्रा में बड़ी संख्या में ईष्ट मित्र, परिजन, अधिवक्ता, व्यवसायी एवं मोहल्लेवासी शामिल हुए। मुक्तिधाम में दो मिनट मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।