थाना बोरतलाव, जिला राजनांदगांव दिनांक 28.08.2025 ।
थाना बोरतलाव पुलिस स्टाफ द्वारा अवैध शराब तस्करी पर कार्यवाही
आरोपी द्वारा अपने स्कुटी में छिपाकर घूम घूम कर बिक्री करते पाए गए 23 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 4.140 बल्कलीटर किमती 1840 रूपये व बिक्री रकम 240 रूपये ।
आरोपी के कब्जे से पुराना इस्तेमाली स्कुटी क्रमांक सीजी 08 ए यू 6984 किमती 15,000 रूपये
राजनांदगांव. मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि पुलिस अधीक्षक महोदय मोहित गर्ग जिला राजनांदगांव अवैध शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, पुलिस अनुविभागीय अधिकारी आशीष कुंजाम , थाना प्रभारी बोरतलाव निरीक्षक अवनीश कुमार श्रीवास की दिशा निर्देश में शराब तस्करी रोकने दिनांक 28.08.25 को ग्राम भ्रमण गस्त दौरान मुखबीर की सूचना मिली कि ग्राम बोरतलाव बंटी ढाबा के पास मेन रोड एक पुराना इस्तेमाली स्कुटी क्रमांक सीजी 08 एयू 6984 के पीछे डिक्की में छिपाकर अवध शराब बिक्री कर रहा है कि सूचना पर रेड कार्यवाही कर स्कूटी में रखे 23 पौवा देशी प्लेन मदिरा शराब प्रत्येक में 180 ML जुमला 4.140 बल्कलीटर किमती 1840 रूपये को परिवहन कर रहे है, कि सूचना पर हमराह स्टाफ एवं गवाहन के घेराबंदी कर स्कुटी क्रमांक सीजी 08 एयू 6984 को पकडकर चालक व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम अजय कुमार मंडावी पिता हुकुम राम मंडावी उम्र 20 साल निवासी फकीरटोला अंडी, वार्ड नंबर 16 थाना बोरतलाव जिला राजनांदगांव का होना बताया और स्कुटी क्रमांक सीजी 08 एयू 6984 को चेक करने पर पीछे डिक्की में छिपाकर रखे 23 पौवा देशी प्लेन शराब जुमला 4.140 बल्कलीटर देशी प्लेन शराब किमती 1840 रूपये , बिक्री रकम 240 रूपये व घटना में प्रयुक्त स्कुटी क्रमांक सीजी 08 एयू 6984 किमती 15,000 रूपये जुमला किमती 17080 रूपये समक्ष गवाहन के जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया ।
आरोपी के विरूद्ध थाना बोरतलाव में अपराध क्र0 41/25 धारा 34(1) आब0 एक्ट कायम कर विवेचना मे लिया गया । उक्त कार्यवाही मे, प्र0आर0 216 केवल राम, आर0 268, 351, 1051 की सराहनीय योगदान रहा ।