अशांति फैलाने वाले चार युवक गिरफ्तार
राजनांदगांव। थाना लालबाग पुलिस ने सोमवार को ग्राम रेवाडीह में अशांति फैलाने और मारपीट की कोशिश करने वाले चार युवकों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में लोमष उर्फ लक्की साहू पिता अशोक साहू उम्र 20 वर्ष, प्रिंस ठाकुर पिता यशवंत ठाकुर उम्र 20 वर्ष, दीपचंद कोमरे पिता अशोक कोमरे उम्र 20 वर्ष और त्रालेष्वर मरकाम उर्फ कटिंग पिता कोमल मरकाम उम्र 22 वर्ष, सभी निवासी ग्राम रेवाडीह थाना लालबाग, जिला राजनांदगांव शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने आवेदक युगल सोनवानी को यह कहकर धमकाया कि तुमने हमारे खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने गाली-गलौच कर विवाद किया और समझाने पर भी नहीं माने। उल्टा और उत्तेजित होकर मारपीट पर आमादा हो गए। स्थिति को देखते हुए पुलिस ने धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज कर सभी को गिरफ्तार किया और माननीय एसडीएम कोर्ट में पेश किया।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेंद्र नायक के मार्गदर्शन में, थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार साहू के नेतृत्व में की गई। कार्रवाई में निरीक्षक राजेश कुमार साहू, प्रधान आरक्षक प्रभात तिवारी, आरक्षक राकेश ठावरे और आरक्षक राकेश ध्रुवे की भूमिका सराहनीय रही।
यह भी पढे : Rajnandgaon : रक्षाबंधन के दिन महिलाओं और लोगों को कर रहा था परेशान, आरोपी गिरफ्तार