प्रकृति संरक्षण के लिए लोगों से बढ़-चढ़कर भागीदारी की अपील
राजनांदगांव। शनिवार 2 अगस्त को ईदगाह मैदान परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर महापौर मधुसूदन यादव, जामा मस्जिद के सदर हाजी रईस अहमद शकील, नगर निगम अध्यक्ष और मस्जिद कमेटी के सदस्य मौजूद रहे।
इंतजामिया कमेटी हनफ़ी मस्जिद गोलबाजार की ओर से प्रशासन के माध्यम से 100 अशोक के पौधे उपलब्ध कराए गए हैं, जिन्हें ईदगाह के चारों ओर लगाया गया। कार्यक्रम के दौरान सभी नागरिकों से अपील की गई कि वे इस नेक कार्य में सहयोग करें और पर्यावरण संरक्षण के लिए अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
हनफ़ी मस्जिद गोलबाजार के सदर हाफीज शेख मोहम्मद और सचिव मोहम्मद हसन एडवोकेट ने कहा कि पौधारोपण के साथ-साथ पेड़ों की देखभाल भी जरूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर वातावरण सुनिश्चित किया जा सके।