राजनांदगांव।
वार्ड क्रमांक 23 गुरुगोविंद सिंह वार्ड में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन पार्षद व नगर निगम राजस्व विभाग के चेयरमैन राजा माखीजा के नेतृत्व में किया गया। सिंधी समाज एवं वार्डवासियों के सहयोग से हुए इस आयोजन का उद्देश्य प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान के अनुरूप पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता फैलाना रहा।
कार्यक्रम की शुरुआत महाकाल मंदिर में पूजा-अर्चना व आरती से हुई। इसके पश्चात सभी अतिथियों, पार्षदों व समाजजनों ने मिलकर वृक्षारोपण किया।
मुख्य अतिथियों में विधानसभा अध्यक्ष व विधायक डॉ. रमन सिंह, महापौर मधुसूदन यादव तथा भाजपा जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत उपस्थित रहे।
उन्होंने कहा, “यह अभियान केवल पेड़ लगाने की पहल नहीं, बल्कि मातृत्व के सम्मान और धरती माता के संरक्षण का प्रतीक है।”
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि
संतोष अग्रवाल, सचिन बघेल, मंशाराम मोटलानी, अर्जुनदास पंजवानी, राजू डागा, रवि सिन्हा, नमिताब जैन, विजय गंगवानी, चंदन रुचंदनी, अर्जुन वाधवानी, गोविंद सिंह वाधवानी सहित बड़ी संख्या में गणमान्यजन उपस्थित थे।
सहयोग रहा महिला मंडल, युवा समिति एवं पार्षदों का
महिला मंडल, युवा समिति, कौशल शर्मा, देवल वर्ल्याणी, पंकज जेठानी एवं अन्य पार्षदों ने आयोजन को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

चेयरमैन राजा माखीजा ने कहा,
“हम सब मिलकर अपनी माताओं व परिवार के सम्मान में और आने वाली पीढ़ियों के लिए यह संकल्प लें कि एक पेड़ अवश्य लगाएंगे। यह केवल वृक्षारोपण नहीं, बल्कि एक सामाजिक संदेश है कि हम सब धरती को हराभरा बनाएंगे और अपनी माँ का सम्मान करेंगे।”
“एक पेड़ माँ के नाम” कार्यक्रम ने वार्डवासियों में पर्यावरण के प्रति नई ऊर्जा और जागरूकता का संचार किया। यह आयोजन आने वाले समय में एक प्रेरणादायी उदाहरण के रूप में याद किया जाएगा ।