Rajnandgaon: चिखली में अशांति फैलाने वाले 03 बदमाशों पर पुलिस ने की कार्यवाही
शांति व्यवस्था भंग करने की कोशिश पर कसा शिकंजा, न्यायालय में किया गया पेश
राजनांदगांव. 12 जुलाई 2025 – चिखली, क्षेत्र में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत चिखली पुलिस ने आज कार्यवाही करते हुए तीन पर प्रतिबंधात्मक धाराओं में कार्यवाही की है। आम जनता की शिकायतों के आधार पर पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र नायक के पर्यवेक्षण में यह कार्यवाही अंजाम दी गई। Rajnandgaon: चिखली में अशांति फैलाने वाले 03 बदमाशों पर पुलिस ने की कार्यवाही
चिखली पुलिस चौकी ने विशेष टीम गठित कर निम्नलिखित व्यक्तियों को हिरासत में लिया:
- मनीष साहू, पिता – रूपलाल साहू, उम्र – 30 वर्ष, निवासी – वार्ड क्रमांक 5, चिखली।
- डोमन यादव, पिता – स्व. रामसाय यादव, उम्र – 32 वर्ष, निवासी – कांकेतरा, चिखली।
- विक्की जेदिया, पिता – गणेश जेदिया, उम्र – 35 वर्ष, निवासी – 16 खोली, स्टेशनपारा, चिखली।
इन सभी आरोपियों पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 170, 126, और 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया है।
इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार नामदेव, प्रधान आरक्षक समारू राम सर्पा, महिला प्रधान आरक्षक वंदना पटले, महिला आरक्षक ज्योति साहू, आरक्षक मनोज जैन, सुनील बैरागी, आदित्य सोलंकी, मिर्जा असलम बेग, नागेश्वर साहू एवं चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनके योगदान को पुलिस विभाग ने सराहा है।
यह भी पढे : राजनांदगांव : प्रशासन का अतिक्रमण हटाओं अभियान जारी