Oplus_16777216
राजनांदगांव. शहर के झूलेलाल वार्ड में स्थित चौखड़िया पारा के रहवासी लंबे समय से नाली निर्माण की समस्या से जूझ रहे हैं। नालियों का अधूरा निर्माण और रखरखाव की कमी के कारण गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है, जिससे लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में हालात और भी खराब हो जाते हैं, जहां सड़कें कीचड़ और पानी से भर जाती हैं।
यह समस्या सालों से बनी हुई है, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। स्थानीय नागरिकों ने कई बार प्रशासन से इस मुद्दे की शिकायत की है, लेकिन कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।
रहवासी मांग कर रहे हैं कि जल्द से जल्द नाली निर्माण का काम पूरा किया जाए ताकि उन्हें इस तरह की समस्याओं का सामना न करना पड़े।