राजनांदगांव। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के स्वास्थ्य कर्मचारी अपनी 10 सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर डटे हुए हैं। सरकार का ध्यान आकर्षित करने के लिए कर्मचारी लगातार अलग-अलग तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं। कभी सद्बुद्धि हवन का आयोजन किया गया तो कहीं तिरंगा यात्रा और मोटरसाइकिल रैली निकाली गई।
इसी कड़ी में आज हड़ताल के पांचवे दिन कर्मचारियों ने मुंडन कराकर अपना विरोध जताया। उनका कहना है कि जब तक सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती, आंदोलन जारी रहेगा। स्वास्थ्य कर्मचारियों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांगे पूरी होने तक हड़ताल खत्म नहीं होगी।
देखे वीडियों
यह भी पढे: Rajnandgaon: खेत में किसान पर 14 फीट लंबे अजगर का हमला, ग्रामीणों ने बचाई जान