टेडेसरा चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मारी ठोकर, चालक फरार
राजनांदगांव। टेडेसरा चौक के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाहीपूर्वक चलते हुए कार को ठोकर मार दी, जिससे कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना 21 अगस्त 2025 को हुई जब कार क्रमांक CG 08 AB 7783 के मालिक अपने साथी यशवंत आदिल और अविनाश के साथ दुर्ग से राजनांदगांव के ईंदामारा की ओर जा रहे थे।
पीड़ित के अनुसार, जैसे ही कार टेडेसरा चौक के पास पहुंची, पीछे से आ रही ट्रक क्रमांक CG 04 NS 3260 का चालक लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए कार के लेफ्ट साइड को ठोकर मारकर रगड़ते हुए राजनांदगांव की ओर फरार हो गया।
गनीमत रही कि हादसे में कार सवार तीनों लोगों को चोट नहीं आई, लेकिन कार को भारी क्षति पहुंची है। पीड़ित ने घटना की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है।
यह भी पढे : Rajnandgaon: चयनित अभ्यर्थियों को 1 से 10 सितम्बर तक जिला मुख्यालयों में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश