Rajnandgaon: दो वाहन की टक्कर में एक की मौत, दूसरा गंभीर
नर्मदा, ग्राम सड़क अतरिया में सोमवार की शाम दो मोटर साइकिल की आमने-सामने टक्कर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। एक युवक की हालत नाजुक है। जानकारी के अनुसार जोम निवासी हरिहर वर्मा सोमवार की शाम अपने मोटर साइकिल से छुईखदान की ओर जा रहा था। तभी लगभग साढ़े 6 बजे वह सड़क अतरिया के भाटापारा मोहल्ला में पहुंचा ही था कि मोपेड सवार धनऊ राम गड़रिया को जोरदार ठोकर मार दिया।
दोनों वाहनों की आमने-सामने की टक्कर से दोनों वाहन के सामने का हिस्सा का परखच्चा उड़ गए और दोनों वाहन सवार दूर जा गिरे। मौके पर उपस्थित लोगों ने घटना की सूचना तत्काल 112 को दी। कुछ देर बाद 112 मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को गंडई अस्पताल ले जाया गया। जहां से दोनों घायलों के हाथ-पैर फैक्चर हो गए और सिर पर गंभीर चोट लगे होने के कारण प्राथमिक उपचार कर मेडिकल कालेज राजनांदगांव रेफर कर दिया गया।
आगे मिली जानकारी अनुसार धनऊ राम गड़रिया उम्र 52 वर्ष ने मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वहीं दूसरे युवक को उपचार के लिए कवर्धा ले जाया गया। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
यह भी पढे : Rajnandgaoon: गुटखा फैक्ट्री में जीएसटी की टीम ने मारा छापा, सामान जब्त