*Rajnandgaon: नंदई में देर रात चाकूबाजी की घटना, पुलिस मौके पर ....*
राजनांदगांव: शहर के नंदई क्षेत्र में देर रात चाकूबाजी की घटना सामने आई है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल युवक का नाम मनोज बताया जा रहा है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आपसी विवाद के चलते यह घटना हुई है। Rajnandgaon: नंदई में देर रात चाकूबाजी की घटना, पुलिस मौके पर ….

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। खबर लिखे जाने तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया था कि चाकू किसने और क्यों मारा। युवक घायल है। पुलिस घटना से जुड़े हर पहलू की गंभीरता से जांच में जुट गई है।