राजनांदगांव 14 मई। नगर निगम के पूर्व मुख्य स्वास्थ्य अधिकारी (CMO) श्री आर.बी. तिवारी का मंगलवार को निधन हो गया। वे शांति विजय कॉलोनी, सन सिटी के निवासी थे। तिवारी जी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से नगर निगम कर्मियों, परिचितों और क्षेत्रवासियों में शोक की लहर है।
उनकी अंतिम यात्रा आज दोपहर लगभग 12 बजे उनके निवास स्थान से निकाली जाएगी।