राजनांदगांव। राज्य शासन के निर्देशानुसार एवं नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन छ.ग. के मार्गदर्शन में खाद्य एवं औषधि प्रशासन द्वारा आगामी 04,05 व 06 अगस्त 2025 को” बने खाबो बने रहिबो” विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान चलाया जाना है। शासन के निर्देशानुसार वर्षा ऋतु को दृष्टिगत रखते हुए खाघ जनित बिमारियों संक्रमण की रोकथाम एवं जनसामान्य को सुरक्षित खाघ उपलब्ध कराये जाने हेतु विभाग प्रतिबद्ध है। स्ट्रीट फूड वेन्डर्स/हेण्डलर /खाघ सेवा प्रदायकर्ताओं से विशेषकर वर्षा ऋतु के दौरान खाघ पदार्थो के सुरक्षित हैडलिंग, खाघ पदार्थ की स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता, ताजे एवं स्वच्छ भोजन जन-सामान्य को परोसे जाने की अपेक्षा की जाती है।
इस हेतु खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा ” बने खाबो बने रहिबो” राज्य स्तरीय विशेष जांच एवं जागरूकता अभियान छत्तीसगढ के सभी जिलों के साथ साथ राजनांदगांव जिले में भी चलाया जायेगा। उक्त अभियान के दौरान स्ट्रीट फूड वेन्डर्स/हेण्डलर /खाघ सेवा प्रदायकर्ताओं / रेस्टोरेंट का निरीक्षण कर खाघ सुरक्षा एवं मानक अधिनियम का उल्लंघन पाये जाने पर (जैसे अखबारी कागज का उपयोग, बांसी खाघ पदार्थ का उपयोग, पिलाये जाने वाले पानी की जांच, वेज-नानवेज का एक कंटेनर में रखरखाव, खाघ पदार्थ की अस्वच्छ हैडलिंग, अखाघ रंग का उपयोग आदि) इसके दुष्प्रभाव की जानकारी दी जायेगी व नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जायेगी। इस अभियान का मुख्य उददेश्य खाघ पदार्थ की स्वच्छता, व्यक्तिगत स्वच्छता, ताजे एवं स्वच्छ भोजन जन-सामान्य को परोसे जाने व जनजागरूकता है।