राजनांदगांव। बौद्ध समाज की वरिष्ठ महिला मंडल की सक्रिय कार्यकर्ता अर्चना बाई खोब्रागढ़े (84 वर्ष) का शुक्रवार 29 अगस्त की सुबह लगभग 8 बजे निधन हो गया।
अर्चना बाई लंबे समय से सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय रहीं और विशेष रूप से बौद्ध समाज के महिला मंडल को सशक्त बनाने में उनका अहम योगदान रहा। वे अपने पीछे पति, तीन पुत्र और तीन पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनका अंतिम संस्कार आज शाम 4:30 बजे लखोली नाका स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। ज्ञात हो कि वे कन्हैयालाल खोब्रागढ़े की धर्मपत्नी तथा देशबंधु के ब्यूरो चीफ एवं वरिष्ठ पत्रकार दीपांकर खोब्रागढ़े की माता थीं।