राजनांदगांव। शहर के शांति नगर वार्ड क्रमांक 6, गली नंबर 2 में आवारा कुत्ते का आतंक बढ़ता जा रहा है। विगत दिनों एक कुत्ते ने मोहल्ले के दो बुजुर्गों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घायलों की पहचान तामेश्वर साहू (सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी) और करुणा तिवारी के रूप में हुई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। Rajnandgaon: शांति नगर में आवारा कुत्ते का हमला, दो बुजुर्ग घायल, मोहल्ले में फैला डर….
शांति नगर में अक्सर बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं गलियों से गुजरते हैं, ऐसे में इस तरह की घटनाएं पूरे क्षेत्र के लिए खतरे की घंटी हैं। कुत्ते के हमले के बाद पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल है।
गौरतलब है कि दो दिन पहले इसी इलाके में एक युवक द्वारा कुत्ते को घसीटने का वीडियो वायरल हुआ था। मिली जानकारी के अनुसार उसी कुत्ते ने इन दोनों बुजुर्गों को घायल किया है।
यह भी पढे – राजनांदगांव : परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थी गर्मी से हुए परेशान, 2 घंटे तक अंधेरे में किए प्रश्नों के हल
मोहल्लेवासी ने नगर निगम से अपील है कि आवारा कुत्तों की बढ़ती संख्या पर तुरंत कार्रवाई करें और टीकाकरण व पकड़ने की व्यवस्था सुनिश्चित करें, ताकि शहरवासी सुरक्षित रह सकें।
यह भी पढे – राजनांदगांव : डोंगरगढ़ स्थित मां बम्लेश्वरी मंदिर के रोपवे में फिर हादसा, डिरेल हुई खाली ट्राली