राजनांदगांव / डोंगरगढ़। सोशल मीडिया के माध्यम से पहचान बनाकर विवाह का झांसा देकर युवती से शारीरिक शोषण करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार चार माह पूर्व पीड़िता की शादी डॉट कॉम के जरिये राजकुमार पिता विरेन्द्र कंवर (30 वर्ष), निवासी दमुआ, जिला छिंदवाड़ा (मप्र) से पहचान हुई थी। आरोपी ने शादी का भरोसा दिलाकर 21 अप्रैल 2025 की रात सागर लॉज, डोंगरगढ़ में शारीरिक संबंध बनाए। बाद में शादी से इनकार करने पर युवती ने 3 जून 2025 को मामला दर्ज कराया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 270/2025, धारा 69 बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना के बाद उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
नाम आरोपीः- राजकुमार पिता विरेन्द्र कंवर उम्र- 30 साल निवासी दमुआ छिंदवाड़ा मध्यप्रदेश
यह भी पढे : – Rajnandgaon: चाईल्ड हेल्प लाईन के विभिन्न पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी